Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : अचेत हालत में मिला युवक, ग्रामीणों ने डूबने से मौत की जताई आशंका’ पुलिस ने संभाली स्थिति

    September 18, 2026

    CG News : कैंसर के मामलों की होगी अनिवार्य रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    September 18, 2026

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे
    Chhattisgarh

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    News EditorBy News EditorJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के समीपवर्ती जिला रायगढ़ में स्थापित और संचालित अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर “हरित पर्यावरण अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में 350 पौधों का रोपण किया गया।
    उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड के परियोजना प्रमुख, संचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया गया। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से कुल 29,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” निर्धारित की गई है। यह थीम प्रकृति आधारित उपायों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को दर्शाती है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
    कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ एक एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त प्रमाणित संस्था है। इस अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक दायित्व इकाई द्वारा परिधीय ग्रामों में भी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
    सुपा स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र एवं वस्त्र निर्माण एवं उत्पादन केंद्र में पौधारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने धरती, पेड़ पौधों और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जूट के थैले वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यवहारिक संदेश दिया गया। इस पूरी पहल में महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अदाणी कौशल विकास केंद्र की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पर्यावरण जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : अचेत हालत में मिला युवक, ग्रामीणों ने डूबने से मौत की जताई आशंका’ पुलिस ने संभाली स्थिति

    September 18, 2026

    CG News : कैंसर के मामलों की होगी अनिवार्य रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    September 18, 2026

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    UPI Transaction : UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर’ ₹1 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर आया नया अपडेट

    September 18, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई से बवाल, सरकारी भवन तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    September 18, 2026

    CG Crime News : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप, स्कूल से निकाला बाहर’ परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    September 18, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Crime News : अचेत हालत में मिला युवक, ग्रामीणों ने डूबने से मौत की जताई आशंका’ पुलिस ने संभाली स्थिति

    September 18, 2026

    CG News : कैंसर के मामलों की होगी अनिवार्य रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    September 18, 2026

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    UPI Transaction : UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर’ ₹1 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर आया नया अपडेट

    September 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.