कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करने वाले एवं बेवजह झुंड में घूमने-बैठने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 12 प्रकरणों में 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।
कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।



