कोरबा श्री जलाराम सेवा समिति द्वारा जलाराम मंदिर में संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार समाज द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जलाराम मंदिर में विराजित श्री विग्रहो का वस्त्र बदला जाएगा जिसके दाता नंदलाल भाई जेठवा परिवार है। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य किया जाएगा। शाम 5 बजे संयुक्त सभा, वार्षिक आय-व्यय की प्रस्तुति के बाद दाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। शाम 6.30 बजे दैनिक पूजा-आरती पश्चात जलाराम बापा की महाआरती होगी। रात्रि 7.30 बजे से महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा।
जलाराम सेवा समिति के किशोर पटेल ने बताया कि समाज के दो परिवार में आकस्मिक शोक की घटना के कारण इस वर्ष जलाराम बापा की शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अन्य कार्यक्रम पूर्व की तरह जलाराम मंदिर में होंगे।
- Advertisement -
- Advertisement -

