कोरबा कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उसका रक्तरंजित शव कथित आरोपी के घर की बाड़ी के पास आंगन में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे जख्म साफ बता रहे थे कि वार क्रूरता से किए गए।
सूचना मिलते ही करतला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और कोरबा साइबर सेल की विशेष इकाई को बुलाया गया। डॉग बाघा ने सेंट ट्रैक कर कथित आरोपी ग्रामीण के घर तक पहुंचाया, जो मृतक का पड़ोसी ही था। पुलिस की पूछताछ में सारी सच्चाई खुल गई।
सूत्रों के अनुसार मृतक कथित आरोपी की पत्नी के घर आता-जाता रहता था। रविवार रात वह वहां मस्ती-मजाक कर रहा था, जब कथित आरोपी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। भड़कते विवाद में कथित आरोपी ने बाड़ी से डंडा उठाया और मृतक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या के महज कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


