कोरबा बताया जा रहा हैं की कोयला परिवहन में लगे ट्रक व ट्रैलर मालिकों ने भाड़ा दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि की मांग को लेकर प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। बताया जा रहा हैं की 21 जुलाई को इस संबंध में कोरबा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें ट्रक ट्रैलर मालिक संघ ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि बढ़ती महंगाई, डीज़ल दरों और रखरखाव लागत के कारण वर्तमान भाड़ा दर से उनका संचालन संभव नहीं है।
जानकारी के अनुसार चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया या पहल नहीं होने पर नाराज हो संघ ने 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने घोषणा की हैं।
* खनन क्षेत्रों में परिवहन कार्य होगा ठप्प
माना जा रहा हैं की उक्त हड़ताल का सीधा असर कुसमुंडा, दीपका और गेवरा खदानों में देखने को मिलेगा, जहां से कोयला का प्रतिदिन भारी मात्रा में परिवहन होता है। हड़ताल के चलते इन क्षेत्रों में कोयला परिवहन पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा, जिससे न केवल खदानों का उत्पादन प्रभावित होगा बल्कि बिजली संयंत्रों तक कोयले की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


