कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में घूम रहे दो दंतैल हाथी अब झुंड में मिल गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन मंडल में अभी 46 हाथी हैं। कोरबा वन मंडल में 15 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब धीरे-धीरे धरमजयगढ़ वन मंडल वापस लौटने लगे हैं। 13 हाथियों का झूंड धान की फसल को रोज नुकसान पहुंचा रहा हैं। पसान रेंज में 20 दिन पहले मरवाही से पहुंचे दंतैल हाथी ने कुम्हारीसानी में युवक को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद लगातार मकानों को भी तोड़ रहा था। अब वह झुंड में शामिल हो गया है। इस क्षेत्र में अभी 24 हाथी घूम रहे हैं। केंदई रेंज में 22 हाथी दो अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। 11 हाथियों का झुंड परला और 11 हाथी कोरबी क्षेत्र में घूम रहे हैं। यह क्षेत्र बांगो बांध का डुबान एरिया है। इस वजह से हाथी एक ही स्थान पर अधिक समय गुजार रहे हैं। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी शांत हैं। लेकिन निगरानी की जा रही है। कोरबा वन मंडल में फसरखेत में 13 हाथी घूम रहे हैं। इन हाथियों के कुदमुरा की ओर लौटने की संभावना बनी हुई है । कुदमुरा रेंज में अभी दो दंतैल अलग-अलग घूम रहे हैं। जो धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। एसडीओ एस.के. सोनी ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ ही निगरानी भी की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


