Saturday, July 5, 2025

Korba News : कुरथा कोरबी गोलीकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा पुलिस ने आज कुरथा कोरबी गोलीकांड का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राम कुमार सारथी, राज कुमार सारथी, गजेन्द्र सिंह सोरठे, शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी, विरेन्द्र कुमार आर्मो और बलिन्दर राजवाड़े के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना व्यवसायिक काम में असहयोग और राजनैतिक द्वेष के कारण हुई थी। आरोपियों ने उपसरपंच राम कुमार और रोजगार सहायक कलेश को मारने के लिए कृष्णा पाण्डेय को निशाना बनाया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस मामले का खुलासा करने में चैकी कोरबी प्रभारी अफसर खान, सायबर सेल उनि. अजय सोनवानी और अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -