Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 21, 2026

    25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

    September 21, 2026

    * अवैध देशी प्लेन शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही कर भारी मात्रा मे देशी प्लेन शराब व मोटर सायकल जप्त।

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Labor Minister Lakhanlal Devangan : धुईचुआ गांव के पास मंत्री काफिले का एक्सीडेंट
    Chhattisgarh

    Labor Minister Lakhanlal Devangan : धुईचुआ गांव के पास मंत्री काफिले का एक्सीडेंट

    News EditorBy News EditorNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Labor Minister Lakhanlal Devangan कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला सोमवार को नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एएसआई, प्रधान आरक्षक और चालक घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि मंत्री लखनलाल देवांगन इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

    कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में आगे चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे गाड़ी संतुलन खोकर पलट गई।
    मंत्री जिस वाहन में सवार थे, उसके चालक ने समय रहते वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफिले के बाकी वाहन भी तुरंत रुक गए।

    घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

    हादसे की जानकारी मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
    घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और स्कॉर्पियो चालक के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

    हादसे के बाद बाइक सवार फरार

    घटना के बाद हादसे की वजह बने तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
    एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, “मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले के सामने बाइक सवार आने से उन्हें बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 21, 2026

    25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

    September 21, 2026

    * अवैध देशी प्लेन शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही कर भारी मात्रा मे देशी प्लेन शराब व मोटर सायकल जप्त।

    September 21, 2026

    CG Accident News : परसुली गांव के पास दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, पिता घायल

    September 21, 2026

    21 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 21, 2026

    CG News : धमतरी में युवक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    September 20, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 21, 2026

    25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

    September 21, 2026

    * अवैध देशी प्लेन शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही कर भारी मात्रा मे देशी प्लेन शराब व मोटर सायकल जप्त।

    September 21, 2026

    CG Accident News : परसुली गांव के पास दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, पिता घायल

    September 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.