कोरबा 16 जुलाई 2024/ शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार के समीप नवीन अन्न केंद्र का वाणिज्य, उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजना के तहत 176 श्रमिक परिवारों को चेक का वितरण भी करेगें। श्रमिक हितैषी श्री विष्णुदेव सरकार द्वारा लगातार श्रमिक परिवारों को नित नई सौगात दी जा रही है। श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा श्रमिकों के लिए बाल्को एल्यूमिना गेट के समीप पहले केन्द्र की शुरुआत की गई थी। शहर के बुधवारी बाजार के समीप दुसरे अन्न केंद्र का शुभारंभ 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा दोपहर 01 बजे किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण किया जाएगा।
श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब श्रमिक परिवारों को मिलने लगा है। असंगठित कर्मकार श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 129 हितग्राहियों को 20-20 हजार की राशि, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार व हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 27 हितग्राही को 20-20 हज़ार की राशि व असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत 16 हितग्राहियों को 01-01 लाख की राशि का चेक वितरित करेगें।
/कमलज्योति/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




