रायपुर। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू के ठिकानों पर की छापेमारी के बाद दर्ज कराए गए एफआईआर में जो जानकारी है, वह सरकारी महकमें, खासतौर से शिक्षा विभाग की सड़ंध को बताने के लिए काफी है. एसीबी की एफआईआर में उनके करीबन 35 साल के कार्यकाल में खड़ी की गई अकूत संपत्ति का पूरा ब्यौरा है
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ संजय दिनकर देवस्थले ने ईओडब्ल्यू में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसमें बताया गया कि लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए टीआर साहू ने स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के नाम से ज्ञात आय के स्त्रोत से काफी अधिक करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियां अर्जित की.
एफआईआर में टीकाराम साहू के नाम पर दर्ज 16 संपत्तियों का और उनकी पत्नी पूर्णिमा साहू के नाम पर दर्ज 7 संपत्तियों का ब्यौरा दिया गया है.


