Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग: रायपुर में खेलेंगे दिग्गज क्रिकेटर्स, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी आ रहीं
    Chhattisgarh

    लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग: रायपुर में खेलेंगे दिग्गज क्रिकेटर्स, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी आ रहीं

    News EditorBy News EditorJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: आज की रात मजा हुस्न… सॉन्ग से हर जगह चर्चा में आईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रायपुर आ रही हैं। इतना ही नहीं रायपुर के मैदान में फेमस क्रिकेटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह दिखेंगे। कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करेंगे। ये सब कुछ होगा लीजेंड्स-90 क्रिकेट में।

    6 से 18 फरवरी तक ये इंटरनेशनल क्रिकेट लीग रायपुर में होने जा रही है। इस दौरान फिल्मी सितारों की परफॉर्मेंस होगी, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसमें दुनिया के चर्चित क्रिकेटर्स होंगे और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी अपना हुनर दिखाएंगे।
    लीजेंड्स-90 नाम के इस क्रिकेट लीग को इससे पहले श्रीलंका में आयोजित किया गया था। लीग के COO तरुणेश परिहार ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ इसकी मेजबानी करेगा। इसके सभी मैच रायपुर में खेले जाएंगे। इस लीग के टॉप प्लेयर्स में सुरेश रैना, शिखर धवन, ड्वेन ब्रेवो, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, युसुफ पठान, कोरी एंडरसन, मोइन अली तथा तिलकरत्ने दिलशान हैं।
    ड्राफ्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की संभावित टीम भी घोषित कर दी गई है। इसमें सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडु, पवन नेगी, सिद्धार्थ कौल, गुरकिरत सिंह मान, ऋषि धवन, उन्मुक्त चंद, अभिमन्यु मियुन, कॉलिन डी, शेल्डन जैक्सन, केवन कूपर, विशाल कुश्वाहा(छत्तीसगढ़) और अभिषेक साकुजा।
    इस लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा रहा है। प्रदेश के अनुभवी खिलाड़ियों को टीम फ्रेंचाइज ने सी कैटेगरी रखा है। इसमें मुख्य रूप से विशाल कुश्वाहा, अमित मिश्रा, पुलिसकर्मी कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह शामिल हैं।
    15 ओवर के इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को तीन ए, बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। जिसके आधार पर उन्हें मैच फीस दी जाएगी। ए कैटेगरी में सभी इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि बी कैटेगरी में घरेलू क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सी कैटेगरी में कम अनुभव वाले खिलाड़ी शामिल हैं।
    लीजेंड्स 90 की 7 टीमें 15 ओवर का मैच
    ये क्रिकेट मैच 15 ओवर के होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, बीग बाॅस, दुबई जाएंट, दिल्ली राॅयल्स, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजरात संप्रमी नाम की टीमें होंगी। लीग का ड्राफ्ट नवा रायपुर के एक रिजॉर्ट में हुआ। इसमें तय मैच फीस के हिसाब से टीम ओनर्स ने खिलाड़ियों को चुना। समारोह में मुख्य रुप से इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंटेटर चारु शर्मा, बीग बाॅस फेम शैफाली बग्गा शामिल रहीं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.