Monday, July 7, 2025

छत्तीसगढ़ में कई जगह हल्की बारिश के आसार:बीजापुर में 24 घंटे में 2 मिमी बरसा पानी, रायपुर में बादल; 4-5 दिन बाद गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में बीजापुर में 2 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, और नारायणपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा की माने तो अगले 4 -5 दिनों तक प्रदेश के तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं है। फिर पारा लुढ़केगा। बस्तर संभाग को छोड़कर आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एक दिन पहले गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग, कोंडागांव और डोंगरगढ़ जिले में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेशभर में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -