Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, हर वर्ष की तरह इस वर्ष का गणतंत्र दिवस भी बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया
    Chhattisgarh

    एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, हर वर्ष की तरह इस वर्ष का गणतंत्र दिवस भी बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

    News EditorBy News EditorJanuary 28, 2024Updated:January 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस दिन ने भारत को एक नवगठित गणतंत्र और एक स्वतंत्र देश में बदल दिया। यह एक ऐसा दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उन मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की याद दिलाता है । यह भारत की एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापना का प्रतीक है ।

    एनटीपीसी कोरबा में दिनांक 26.01.2024 को 75वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर मनाया गया।

    महान राष्ट्रीय आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समारोह का शुभारम्भ श्री मधु एस, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी कोरबा) द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया और इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान और एनटीपीसी गीत गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं सी.आई.एस.एफ. के जवानों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गयी। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।

    इसके उपरांत इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एनटीपीसी एवं कोरबा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी कोरबा के यूनिट-1 और यूनिट-2 ने क्रमशः अगस्त 2023 और जनवरी 2024 में वाणिज्यिक संचालन के 40 वर्ष पूरे किए, कोरबा पीएलएफ % पिछले तीन वर्षों से एनटीपीसी स्टेशनों में प्रथम स्थान पर है और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कोरबा पीएलएफ% (90.51) संयुक्त उद्यमों को छोड़कर एनटीपीसी स्टेशनों में प्रथम है और भिलाई के बाद भारत में दूसरे स्थान पर है। साथ ही उन्होंनें यह भी कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारी कम्पनी एनटीपीसी की आज 73 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता के साथ, एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी बनने की ओर अग्रसर है और 2032 तक विविध ईंधन मिश्रण के साथ 130 गीगावॉट और उत्पादन के मामले में 600 बीयू कंपनी बनने का लक्ष्य रखती है।

    उन्होंनें जोर देते हुए बताया कि एनटीपीसी कोरबा परियोजना पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा तथा स्क्रैप निपटानका विशेष ध्यान रखती है।

    उन्होंने बताया कि नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कोरबा जिले के सुदूर वन क्षेत्रों में रहने वाले बालक-बालिकाओं को तीरंदाजी प्रतिभा हेतु कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान किया जा रहा है, एनटीपीसी सीएसआर कोरबा एवं मैत्री महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में परियोजना प्रभावित/आसपास के गांव चारपारा, कोहड़िया एवं जमनीपाली, इंदिरा नगर में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, एनटीपीसी सीएसआर कोरबा ने परियोजना प्रभावित/आसपास के गांवों के निवासियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक (मोबाइल स्वास्थ्य सेवा) की व्यवस्था की है, जिसमें अब तक लगभग 26000 लोग लाभान्वित हुए हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं शामिल हैं, एनटीपीसी सीएसआर कोरबा द्वारा अगरखार एवं लाता में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एवं गोपालपुर सामुदायिक भवन एवं मेडिकल सेंटर का मरम्मत कार्य कराया गया। दर्री में तालाब का जीर्णोद्धार तथा चारपारा कोहड़िया में पंचायत भवन एवं चिकित्सा केन्द्र का मरम्मत कार्य प्रगति पर है, इत्यादि।

    तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री मधु एस एवं सभी महाप्रबंधक गण, अन्य विशिष्ट अतिथियों तथा मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती कस्तूरी मैत्रा, एवं समिति के सदस्याओं, यूनियन व एसोशिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में विमोचित किया।

    इसी सत्र में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एन.एफ.एन. आर. डी. सी एवं मैत्री महिला समिति के अंतर्गत कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।

    इसी सत्र में सी.आई.एस.एफ. के जवानों तथा स्कूल के बच्चे द्वारा परेड भी किया गया। सी.आई.एस.एफ. ने हाई प्रेशर फोम जेट स्प्रे का भी प्रदर्शन किया।

    तत्पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ‘‘मेरीटोरियस’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारियों को अन्य विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किये गये।
    समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय, डीपीएस, बाल भवन, टैइनी कौतेज और शिशु मंदिर के के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

    इसी क्रम में एनटीपीसी कोरबा अस्पताल में भी सभी मरीजों को फल वितरित किये गये।
    विकास भवन में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अर्नब मैत्रा द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026

    CG Government Jobs: पटवारी से प्यून तक बदलेगा भर्ती सिस्टम, कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

    October 5, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.