Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS सुंदरराज पी. की NIA में पोस्टिंग

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » – 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दर संशोधन का सीमित प्रभाव
    Chhattisgarh

    – 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दर संशोधन का सीमित प्रभाव

    News EditorBy News EditorJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग व्दारा जारी नए टैरिफ संशोधन का प्रदेश के 51 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 41 लाख उपभोक्ताओं पर आंशिक ही पड़ेगा। उन पर विद्युत दर संशोधन का प्रभाव शून्य से 3.65 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। साथ ही किसानों पर इस वृद्धि का कोई भार नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसका वहन राज्य शासन व्दारा किया जाता है। नये टैरिफ में औसत विद्युत आपूर्ति दर 7.13 रूपये प्रति यूनिट स्वीकृत की गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार न्यूनतम स्लैब 4.40 रूपये प्रति यूनिट की दर से आपूर्ति की जावेगी।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने बताया कि विद्युत दरों का निर्धारण यह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाता है, जो कि एक स्वतंत्र नियामक संस्था है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में नये टैरिफ में समेकित रूप से 6.23 प्रतिशत की नाममात्र वृध्दि की गई है, यह 42 पैसे प्रति यूनिट के समतुल्य है। घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 30 पैसे प्रति यूनिट से 50 पैसे प्रति यूनिट की वृध्दि की गई है, तथापि इसका असर उपभोक्ताओं पर पूर्ण रूप से नहीं पड़ेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के अंतर्गत प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाती है। आंकड़ो के अनुसार, प्रदेश के लगभग 51 लाख घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं में से 14.5 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं को 30 यूनिट तक शासन द्वारा निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है अर्थात् यह राशि शासन द्वारा वहन की जाती है। इसके अतिरिक्त 26.5 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी खपत 400 यूनिट तक है, उन्हें मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के अंतर्गत 200 यूनिट की खपत तक 50 प्रतिशत छूट मिलती रहेगी। अतः प्रदेश के अधिकांशतः घरेलू उपभोक्ताओं पर विद्युत के दरों में वृद्धि शून्य से 3.65 प्रतिशत के बीच होगी।

    श्री कंवर ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में कमी लाने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना पर केंद्र एवं राज्य स्तर पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं की ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम करना तथा ऊर्जा व्यय में बचत सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS सुंदरराज पी. की NIA में पोस्टिंग

    June 17, 2026

    * रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

    June 17, 2026

    मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

    June 17, 2026

    गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने जनपद पंचायत अकलतरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण

    June 17, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS सुंदरराज पी. की NIA में पोस्टिंग

    June 17, 2026

    – 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दर संशोधन का सीमित प्रभाव

    June 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.