Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव – भीम सिंह रायपुर क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों का सम्मान
    Chhattisgarh

    लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव – भीम सिंह रायपुर क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों का सम्मान

    News EditorBy News EditorMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के गुढ़ियारी स्थित कल्याण भवन में आज लाइनमेन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों को प्रबंध निदेशक(डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीमसिंह कंवर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा एवं मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर उपस्थित थे।
    इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव हैं जिसके बूते प्रदेश भर के 64 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा शपथ दिलाई और आव्हान किया कि सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्यस्थल पर सेफ्टी जोन बना कर शांत मन से कार्य करें। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें। उन्होंने प्रबंधन स्तर पर कनिष्ठ अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देशित किये कि मैदानी स्तर पर लाइन सुधार कार्यों को अपने निरीक्षण एवं मार्गदर्शन में संपादित करवायें।
    कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण) श्री संदीप वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गरियाबंद से श्री भूपेश धु्रव, सारागांव से श्री जोगेश्वर वर्मा और भिलाई से श्री परमेश्वर चन्द्राकर को सुरक्षा मापदण्डों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। साथ ही लाइनमेन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों और सावधानी के साथ कार्य करने की अपील की।
    इस अवसर पर रायपुर शहर के मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर ने लाइनमेन स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाइनमेन का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता हैं। बारिश, गर्मी एवं कठिन परिस्थितियों में लाइनमेन टूटे तार, लाइनों में फाल्ट सुधारने, ब्रेकडाउन, ट्रांसफार्मरों के सुधार कार्यों को प्राथमिकता से करते हैं। ताकि उपभोक्तागण को निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकें।
    कार्यक्रम में एल एंड टी के प्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के महत्व और सुरक्षा मापदण्डों को पॉवर पांइट के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर कुछ लाइनमेन ने अपने सेवाकाल के दौरान हुई दुर्घटनाओं, विपरीत परिस्थिति में कार्य के दौरान आई चुनौतियों एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया।
    कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंतागण श्री अशोक खण्डेलवाल, चंद्रमोहन कुमार, महेश ठाकुर सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.