Saturday, July 5, 2025

48 घंटे बाद भी दिल्ली से नहीं आया लगेज:सामान चढ़ाए बिना ही फ्लाइट किया टेकऑफ, अलायंस एयर कंपनी की मनमानी से परेशान यात्री

दिल्ली से बिलासपुर मंगलवार को आई फ्लाइट के यात्रियों का लगेज 48 घंटे बाद भी वापस नहीं मिल पाया है। यात्रियों को लेकर निकली फ्लाइट लगेज चढ़ाए बिना ही उड़ान भर ली, जिसके चलते यात्रियों का लगेज दिल्ली में छूट गया। अलायंस एयर कंपनी की मनमानी के चलते बिलासपुर संभाग के दूरदराज के यात्री परेशान हैं और बिलासपुर एयरपोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में बिलासपुर के 66 यात्री आए थे। लेकिन, उनका लगेज नहीं आ पाया था। बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री अपने लगेज का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उनका लगेज दिल्ली में छूट गया है। लगेज नहीं मिलने पर यात्रियों ने बिलासपुर एयरपोर्ट में हंगामा मचाया।

ओवरहीट का बहाना, दूसरी फ्लाइट में समस्या क्यों नहीं

यात्रियों ने लगेज नहीं लाने का विरोध किया, तब अलायंस एयर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते ओवरहीट हो रही है, जिसके कारण उड़ान कंपनियों को यात्रियों के साथ लगेज ले जाने की समस्या हो रही है।

यही वजह है कि ओवरलोड के कारण भीषण गर्मी में ओवरहीट की दिक्कतों के चलते उनका सामान रोका गया है। इस पर यात्रियों का कहना था कि दूसरी फ्लाइट में इस तरह की परेशानी नहीं हो रही है। केवल बिलासपुर की फ्लाइट में ही ऐसी समस्या क्यों आ रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -