Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Illegal Construction : मोहल्ले में तनाव का माहौल , घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात, आक्रोशित भीड़ ने पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

    April 30, 2026

    30 April 2026 Horoscope : किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल …

    April 30, 2026

    Breaking News : मौसम का कहर , तीन अलग-अलग हादसों में मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत 3 लोगों ने गंवाई जान

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 14 मार्च को रामलीला मैदान में किसानों की ‘महापंचायत’, दिल्ली पुलिस ने कड़े शर्तों के साथ दी मंजूरी
    Chhattisgarh

    14 मार्च को रामलीला मैदान में किसानों की ‘महापंचायत’, दिल्ली पुलिस ने कड़े शर्तों के साथ दी मंजूरी

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें 14 मार्च को रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। किसान संगठन का कहना है कि इस महापंचायत में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि उसने कड़ी शर्तों के साथ रामलीला मैदान में महापंचायत की इजाजत दी है।

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने कहा है कि हमने सख्त शर्तें लगाई हैं और एसकेएम नेताओं ने एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं कि वे शर्तों का पालन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने महापंचायत आयोजित करने और दिल्ली नगर निकाय के सहयोग से पार्किंग स्थान और पानी, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए एनओसी जारी किया है। एसकेएम ने कहा है कि यह महापंचायत शांतिपूर्ण होगा।

    लोगों से जुड़ने की अपील

    संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और कार्यकर्ताओं से महापंचायत में भाग लेने की अपील की है। मोर्चा ने कहा है कि इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस महापंचायत में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए संकल्प पत्र भी पारित किया जाएगा।

    कई राज्यों के लोग शामिल होंगे- एसकेएम

    एसकेएम ने बताया है कि इस महापंचायत में आस पास के राज्यों के लोग भी शामिल होंगे। अधिकांश किसान ट्रेन से आ रहे हैं। दिल्ली तक बिना किसी परेशानी के यात्रा करने के लिए बसों और वाहनों पर संबंधित संगठनों के झंडों के अलावा स्टीकर लगा होगा। किसानों को गंतव्य तक छोड़ने के बाद वाहनों को दिल्ली में आवंटित स्थान पर खड़ा किया जाएगा। दिल्ली पुलिस भी ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Illegal Construction : मोहल्ले में तनाव का माहौल , घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात, आक्रोशित भीड़ ने पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

    April 30, 2026

    30 April 2026 Horoscope : किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल …

    April 30, 2026

    Breaking News : मौसम का कहर , तीन अलग-अलग हादसों में मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत 3 लोगों ने गंवाई जान

    April 30, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Illegal Construction : मोहल्ले में तनाव का माहौल , घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात, आक्रोशित भीड़ ने पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

    April 30, 2026

    30 April 2026 Horoscope : किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल …

    April 30, 2026

    Breaking News : मौसम का कहर , तीन अलग-अलग हादसों में मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत 3 लोगों ने गंवाई जान

    April 30, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.