रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाली भाजपा की फ्लेगशिप महतारी वंदन योजना का जिक्र अब प्रदेश की हर विवाहित महिलाओं के जुबान पर हैं। और हो भी क्यों न, सरकार उनके बैंक खातों में अब हर महीने 1000 रुपए यानी सालाना 12 हजार रुपये जो डालने जा रही हैं।
एक दिन पहले ट्रांसफर
पूर्व में सरकार ने कहा था कि इस योजना की शुरुआत 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन किया जाएगा। यानी इस दिन ही महिलाओं को डीबीटी के जरिये पैसे भेजे जायेंगे लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया हैं। महतारी वंदन योजना का पैसा अब प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं के खाते में एक दिन पहले यानी 7 मार्च गुरूवार को ही ट्रांसफर हो जाएगा। महिलाओं को अब इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार हैं।
जारी किया वीडियों
वही प्रदेश की साय सरकार की तरफ से इस योजना के प्रमोशन को लेकर एक शानदार वीडियों सोशल मीडिया पर जारी किया हैं। इस वीडियों को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट अपर साझा किया हैं। आप भी देखें यह वीडियो।