Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » संगीता और स्नेहलता के लिए बचत व बच्चों के शिक्षा का आधार बनेगा महतारी वंदन योजना
    Chhattisgarh

    संगीता और स्नेहलता के लिए बचत व बच्चों के शिक्षा का आधार बनेगा महतारी वंदन योजना

    News EditorBy News EditorMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 05 मार्च 2024/ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इस योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनेंगी। वह खुद की और अपने परिवार की छोटी-मोटी जरुरतों के लिए अब दूसरों के भरोसे नहीं रहेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र प्रत्येक महिलाओं को उनके खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए और साल भर में 12 हजार रूपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलेंगे। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम अमझर निवासी संगीता यादव (31 वर्ष) का नाम भी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची में दर्ज है। इस योजना को लेकर उत्साहित संगीता यादव ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण में सहयोग करती है, उसके पति राजेंद्र यादव मिस्त्री का काम करते हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने एक-एक हजार रुपए मिलने से उनको बड़ी राहत मिलेगी। अभी उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि वह कुछ पैसे की बचत कर सके लेकिन महतारी वंदन से मिलने वाली राशि को वह अब बचत के रूप में बैंक में जमा करेगी ताकि भविष्य में उसके परिवार के लिए काम आ सके। संगीता यादव ने महतारी वंदन योजना के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ही ग्राम तेलियामार पसान में रहने वाली श्रीमती स्नेहलता तिग्गा (38 वर्ष) ने कहा कि उसके पति रोहित तिग्गा मजदूरी करते हैं, बच्चे पढ़ाई कर रहें हैं इसलिए घर चलाने के लिए पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। स्नेह लता ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि को वह अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगी। उसने कहा कि महतारी वंदन योजना काफी अच्छी योजना है, इससे उसे और उसके जैसे अन्य दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक मदद मिल सकेगी। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जो प्रदेश की महिलाओं के लिए उनके आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनेगा, यही कारण है कि इस योजना के लागू होने से महिलाएं उत्साहित और हर्षित हैं।
    /बसंत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.