Friday, February 20, 2026

कोरबा में सांडों की भिड़ंत से मेन रोड जाम, आधे घंटे तक चला संघर्ष

कोरबा के घंटाघर मेन रोड पर दो सांडों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। पहले दोनों सांड खड़े थे, फिर अचानक लड़ने लगे। लोगों को लगा कि थोड़ी देर में शांत हो जाएंगे, लेकिन दोनों बीच सड़क पर आकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। करीब आधा घंटे तक यही सीन चला।

इस घटना के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, यातायात प्रभावित हुआ। चार पहिया वाहन एक के बाद एक लाइन में खड़े रहे। बाइक सवार भी रुक गए। कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -