Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध, भाजपा नेता ने कही ये बात
    Chhattisgarh

    ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध, भाजपा नेता ने कही ये बात

    News EditorBy News EditorMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान अपने भाषण में ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण और बंगाल सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। हालांकि इस दौरान वहां ममता बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा है। दरअसल ममता बनर्जी को सुनने आए लोगों ने ममता बनर्जी से कई तीखे सवाल किए। दरअसल ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेरे मरने से पहले मैं देश को एकजुट देखना चाहती हूं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, एकजुटता शक्ति है और अलग हुए तो दुर्बल हो जाएंगे।’

    ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध

    इसी बीच एक दर्शकों ने ममता बनर्जी का विरोध करना शुरू कर दिया। एक दर्शक ने ममता बनर्जी ने टाटा के नैनो प्रोजेक्ट के बंगाल से बाहर जाने पर सवाल किया तो ममता बनर्जी ने इस गलत बताया और कहा, ‘टाटा और कॉग्निजेंट अभी भी बंगाल में काम कर रहे हैं।’ उन्होंने सवाल करने वाले व्यक्ति को मिठाई देने की बात कही और पूरे माहौल को हल्का करने की कोशिश की। वहीं एक दूसरे दर्शक ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर का मामला उठाया। इसपर ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से जुड़ा नहीं है। यह केस केंद्र सरकार के पास है और कोर्ट में यह मामला चल रहा है।

    भाजपा ने साधा निशाना

    इसी मामले को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरना का प्रयास किया है। भाजपा नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है। यह वाकई शर्मनाक है। विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन करता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘बंगाली हिंदुओं ने लंदन के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विरोध किया और आरजीकर में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या, संदेशखली में महिलाओं के खिलाफ अपराध, हिंदुओं के नरसंहार और व्यापक भ्रष्टाचार के लिए उन्हें दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।’ अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के लिए ‘कलंक’ करार दिया है।

    क्या बोले कांग्रेस और टीएमसी नेता

    वहीं इस मामले पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, “मैं इसकी (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान छात्रों द्वारा विरोध करने पर) पूरी तरह निंदा करता हूं। इस मामले में कदम उठाना विश्वविद्यालय प्रशासन और इंग्लैंड पुलिस का काम है।” वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस मामले पर कहा, “मेरा विचार है कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि खराब नहीं होनी चाहिए। जब कोई बाहर जाए तो उस समय विदेश में नेताओं का विरोध नहीं होना चाहिए।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.