Sunday, July 6, 2025

ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं:दुर्गापुर में हुई घटना, पिछले महीने घर में गिर जाने से माथे पर चोट लगी थी

ममता बनर्जी पश्चिम वर्धमान लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी कीर्ति आजाद के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष चुनाव लड़ रहे हैं। - Dainik Bhaskarपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (27 अप्रैल) को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गईं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गई थीं।

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गईं।

ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुर्गापुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले ममता बनर्जी 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिर गई थीं।

वर्धमान लोकसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी कीर्ति आजाद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के बीच मुकाबला है।

मार्च में ममता घर के अंदर गिर गई थीं, माथे पर चोट लगी थी
ममता 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई थी। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे थे।

सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर ने बताया था, मुख्यमंत्री अपने घर में चलते हुए फिसल गईं और शो पीस पर गिरने के चलते उन्हें चोट लग गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -