बिलासपुर। इंस्टाग्राम Instagram से हुई जान-पहचान के बाद युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने छह महीन तक नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। साथ ही उससे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। किशोरी ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस बीच आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अंबिकापुर जिले के केदारपुर में रहने वाले आयुष नारायण शर्मा(21) से हुई। जान पहचान के बाद दोनों साथ मिलकर वीडियो बनाने और एडिट करने लगे। इसी सिलसिले में युवक दो अक्टूबर को किशोरी के घर आया था। 6 लाख का गांजा जब्त, पकड़े गए 6 तस्कर अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसने इसका हिडन कैमरे वीडियो भी बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण करने लगा। छह महीने तक वह किशोरी से संबंध बनाते रहा। इसका विरोध करने पर उसने 24 मई को किशोरी को साइंस कालेज के पास मिलने के लिए बुलाकर मारपीट की। साथ ही उसका मोबाइल तोड़ दिया। किशोरी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इसकी भनक लगते ही आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। इधर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




