Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ISI के हनीट्रैप में फंसा शख्स गिरफ्तार, कहा- फेसबुक पर दो लड़कियों से हुई दोस्ती, शादी का दिया था लालच
    Chhattisgarh

    ISI के हनीट्रैप में फंसा शख्स गिरफ्तार, कहा- फेसबुक पर दो लड़कियों से हुई दोस्ती, शादी का दिया था लालच

    News EditorBy News EditorOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अक्सर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारत के सरकारी विभाग के कर्मचारियों को व अन्य लोगों को हनीट्रैप किया जाता है। बदले में हनीट्रैप में फंस चुके शख्स से भारत की गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला है। आईएसआई के हनीट्रैप में फंस चुके शख्स को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र की सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत एक अधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस. सैंगाथिर के मुताबिक आईएसआई हनीट्रैप के माध्यम से सैनिकों, पैरा मिलेट्री, रक्षा, विद्युत, रेले के कर्मचारियों, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के पास रह रहे स्थानीय निवासियों समेत कई अन्य लोगों को निशाना बनाया जाता है।

    हनीट्रैप में फंसा बीकानेर का शख्स

    उन्होंने कहा कि इसी निगरानी के दौरान पता चला कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक आनंदगढ़ खाजूवाला में रह रहा नरेंद्र कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से पीआईओ (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) की 2 महिला हैंडलर्स के संपर्क में है। इसपर सीआईडी इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने कार्यवाही करते हुए निगरानी शुरू की। निगरानी के दौरान पता चला कि नरेंद्र कुमार महिला एजेंट से फेसबुक व व्हाट्सऐप के माध्यम से निरंतर संपर्क में हैं और वह अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से जुड़ी सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा है। एजेंसियों ने जब नरेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से बीकानेर का रहने वालै है। पूनम बाजवा नाम की एक लड़की के संपर्क में वह फेसबुक पर 2 साल पहले आया था। पूनम ने उसे अपना पता पंजाब के भटिंडा में बताया था। साथ ही पूनम ने यह भी बताया कि वह बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

    शेयर की संवेदनशील सूचनाएं

    इसके बाद पूनम ने नरेंद्र को भविष्य में शादी का प्रलोभन दिया और कुछ समय बाद उसने अपना व्हाट्सऐप नंबर साझा किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। नरेंद्र कुमार लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं जैसे, सड़क, पुल, बीएसएफ पोस्ट, टावर, आर्मी की गाड़ियों की तस्वीर, प्रतिबंधित स्थानों की तस्वीर शेयर करने लगा। वह इन तस्वीरों को इकट्ठा कर पाक हैंडलर को व्हाट्सऐप पर भेज रहा था। नरेंद्र पिछले कुछ समय से एक दूसरी पाक महिला हैंडलर के संपर्क में भी था। उस महिला हैंडलर ने खुद का नाम सुनीता बताया और कहा कि वह दैनिक भास्कर की एक स्थानीय पत्रकार है। वह भी नरेंद्र से बॉर्डर एरिया की सूचनाएं मांगा करती थी, जिसे नरेंद्र व्हाट्सऐप के जरिए शेयर भी करता था। बता दें कि संवेदनशील सूचनाएं शेयर करने वाले नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.