रायपुर में एक युवक ने स्कार्फ से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी इलाके का है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम मनीष यादव का पत्नी के साथ शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गया। सुबह जब घर वालों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब दरवाजे की कुंडी खोली, तो मनीष पंखे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मनीष रोजी मजदूरी का काम करता था। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


