Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mangalwar Upay: मंगलवार को बस कर लीजिए इस स्तोत्र का पाठ, कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा, हनुमान जी दूर करेंगे सभी परेशानी
    Featured

    Mangalwar Upay: मंगलवार को बस कर लीजिए इस स्तोत्र का पाठ, कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा, हनुमान जी दूर करेंगे सभी परेशानी

    News EditorBy News EditorDecember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Tuesday Remedies: सप्ताह का मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। ऐसा करने से हर तरह की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इसके साथ ही जातक के कार्य में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन में आ रही समस्त समस्याओं का समाधान मिल जाता है। तो जानिए मंगलवार के दिन कौन से उपायों को करना चाहिए।

    मंगलवार के दिन करें ये विशेष उपाय

    1. अगर आपको अपने किसी काम को करने में परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।

    2. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप मंगलवार मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकाएंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जाएगा।

    3. अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपके कारोबार की गति ठीक से नहीं चल रही है और आपको मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सवा किलो चावल या चांदी का दान करना चाहिए और संभव हो तो हस्त नक्षत्र के दौरान गले में सफेद फूलों की माला धारण करनी चाहिए।

    4. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद रीठा का फल लीजिये। अब उस रीठा के फल को भगवान शंकर के मंदिर में जाकर उन्हें अर्पित करें। रीठा का सूखा फल आपको पंसारी की दुकान से आसानी से मिल जाएगा।

    5. अगर आपका बच्चा अपने जीवन की राह भटक गया है, तो उसे सही राह पर लाने के लिए मंगलवार आपको हनुमान जी की इस चौपाई का 108 बार पाठ करना चाहिए- महावीर विक्रम बजरंगी कुमति निवार सुमति के संगी।।

    6. अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान को प्रणाम करना चाहिए और उनके दाहिनी पैर से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए।

    7. अगर आप ऑफिस में सबके बीच अपनी इमेज अच्छी बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान को चोला भेंट करें। आप चाहें तो स्वयं भी लाल या केसरिया रंग का कपड़ा खरीदकर, उस पर गोटा लगाकर चोला बना सकते हैं और भगवान को भेंट कर सकते हैं।

    8. अगर आप अपने अंदर लीडरशिप क्वालिटी लाना चाहते हैं, अपनी मेमोरी पावर बढ़ाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

    9. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिंदगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है-‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।’ इस मंत्र का 11 बार जप करें और जाप करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।

    10. अगर आप अपने बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको हनुमान मंदिर की छत पर लाल रंग की पताका लगानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026

    CG BREAKING : बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.38 करोड़ का गांजा जब्त’ 7 आरोपी गिरफ्तार

    November 5, 2026

    CG Education News : NMMS परीक्षा 2026-27 की तारीख बदली, अब 12 दिसंबर की जगह 3 जनवरी को होगा एग्जाम

    November 5, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.