Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बाल सुधार गृह में हत्या की साजिश, चार नाबालिगों पर चौकीदार की हत्या का आरोप

    July 14, 2026

    CG Crime News : रायगढ़ में सरेआम मारपीट का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

    July 14, 2026

    Pakistan Crisis : पाकिस्तान में नया संकट’ बलूचिस्तान के अलग होने के ऐलान ने बढ़ाई राजनीतिक और सुरक्षा चिंता

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Manipur Violence: राहत शिविरों में परेशान हजारों मासूम और महिलाएं… विपक्षी सांसदों के दौरे के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया मणिपुर का हाल
    Chhattisgarh

    Manipur Violence: राहत शिविरों में परेशान हजारों मासूम और महिलाएं… विपक्षी सांसदों के दौरे के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया मणिपुर का हाल

    News EditorBy News EditorJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेर रहा है. अब विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर दौरे से लौट चुका है, जिसके बाद तमाम नेता अपना अनुभव साझा कर रहे हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि राज्य में हालात किस कदर बिगड़ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर कई अहम मुद्दों को रखा है. उन्होंने बताया कि हमारे गठबंधन INDIA के सांसदों ने कैसे मणिपुर के लोगों से बात की और दिल दहला देने वाली कहानियां सुनीं.

    मणिपुर पर विपक्षी सांसदों की हुई बैठक
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तमाम विपक्षी सांसद बैठे दिख रहे हैं, जो मणिपुर के दौरे पर गए थे. इस बैठक में खरगे भी शामिल हुए. बैठक में सांसदों ने वीडियो और तस्वीरों के जरिए बताया कि मणिपुर में फिलहाल कैसे हालात हैं. इसी बातचीत का जिक्र खरगे ने अपने ट्वीट में किया है.

    मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर लिखा, “मणिपुर में लगातार उथल-पुथल मची है. मोदी सरकार इसे लेकर लगातार उदासीन नजर आई. हमारे INDIA गठबंधन के सांसदों ने राज्य का दौरा करने के बाद लोगों से दर्द की दिल दहला देने वाली कहानियां सुनीं, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल थे.” इसके बाद प्वाइंटर्स में खरगे ने बताया कि मणिपुर में क्या हालात हैं.

    10 हजार मासूम बच्चों समेत 50 हजार से ज्यादा लोग अपर्याप्त सुविधाओं वाले राहत शिविरों में है. खासतौर पर महिलाओं के लिए सुविधाओं की कमी है, साथ ही लोग दवाओं और भोजन की कमी का सामना कर रहे हैं.

    मणिपुर में आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, किसानों ने अपनी खेती बंद कर दी है और लोग वित्तीय घाटे और मानसिक परेशानी दोनों से जूझ रहे हैं. दो समुदायों के बीच विभाजन काफी ज्यादा चिंताजनक है.

    पीएम मोदी के पास नहीं है वक्त- खरगे

    मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ट्वीट में आगे पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “चुनावी रैलियों, सेल्फ-पीआर, ट्रेन के उद्घाटन और बीजेपी की बैठकों में शामिल होने के लिए समय होने के बावजूद, पीएम मोदी के पास मणिपुर के लोगों की पीड़ा और दर्द को संबोधित करने या समुदाय के मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करने के लिए समय नहीं है. मोदी सरकार मणिपुर की स्थिति से निपटने में दिशाहीन दिख रही है, संसद में एक व्यापक बयान नहीं देने से ये बात स्पष्ट होती है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बाल सुधार गृह में हत्या की साजिश, चार नाबालिगों पर चौकीदार की हत्या का आरोप

    July 14, 2026

    CG Crime News : रायगढ़ में सरेआम मारपीट का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

    July 14, 2026

    Pakistan Crisis : पाकिस्तान में नया संकट’ बलूचिस्तान के अलग होने के ऐलान ने बढ़ाई राजनीतिक और सुरक्षा चिंता

    July 14, 2026

    हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर

    July 14, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित समाधान, बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी मिली

    July 14, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान “माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.

    July 14, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG NEWS : बाल सुधार गृह में हत्या की साजिश, चार नाबालिगों पर चौकीदार की हत्या का आरोप

    July 14, 2026

    CG Crime News : रायगढ़ में सरेआम मारपीट का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

    July 14, 2026

    Pakistan Crisis : पाकिस्तान में नया संकट’ बलूचिस्तान के अलग होने के ऐलान ने बढ़ाई राजनीतिक और सुरक्षा चिंता

    July 14, 2026

    हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर

    July 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.