मुबारिजपुर, संवाददाता । लगातार हो रही बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई मकान धराशायी हो गए, जिससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे अब प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे बीती रात को मूसलाधार बारिश की चपेट मे आकर कई कच्चे मकान गिर गए, जिससे घर-गृहस्थी का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। गरीब परिवारों के लिए अब संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि पीडि़त परिवारों की मदद हो सके थाना आदमपुर की दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव देहरी खादर मे बूंदी पत्नी फत्तन उर्फ फतेह मौहम्मद का मकान गिर गया मलबे मे दबकर चारपाई, अनाज, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, साईकिल आदि सामान खराब हो गया ओवर हैड टेंक के पास बारिश मे जानकी का मकान मध्यरात्रि के समय भरभराकर गिर गया जिसकी चपेट में आकर उसकी पत्नी उर्मिला एवं गाय की छोटी बछिया के गुम चोट पहुंची है लगातार बारिश के चलते गांवों में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उधर पुनिया पत्नी स्व.सोरनसिंह का बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिर गई हैं और दीवारें किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उन्हें राहत प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने मकानों का पुनर्निर्माण कर सकें तहसीलदार ने बताया है राजस्व विभाग की टीम को जाॅच पड़ताल के लिए भेजा जाएगा। ब्यूरो
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



