Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » परंपरा के नाम पर मारे कई जंगली खरगोश, कांग्रेस MLA के बेटे और भाई सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
    Chhattisgarh

    परंपरा के नाम पर मारे कई जंगली खरगोश, कांग्रेस MLA के बेटे और भाई सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    News EditorBy News EditorApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायचूर: कर्नाटक के रायचूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परंपरा के नाम पर कई जंगली खरगोशों को मारा गया है। इस मामले में कांग्रेस MLA के बेटे और भाई सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    घटना कर्नाटक के रायचूर जिले के त्रुविहाल गांव की है, यहां युगादि के अगले दिन यानी सोमवार को स्थानीय मंदिर में उत्सव का आयोजन किया गया। इसी दौरान मस्की से कांग्रेस MLA बसनगौड़ा त्रुविहाल के बेटे सतीश गौडा और भाई सिद्दन गौडा ने एक जुलूस में हिस्सा लिया। ये दोनों और इनके साथ कुछ ओर लोग एक डंडे पर जंगली खरगोश को लटकाकर धारदार हथियार लहराते हुए उसका शिकार करते हुए नजर आए।

    क्या है ये परंपरा?

    ऐसा बताया गया कि ये गांव की आदिवासी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन ये वन्य जीवन संरक्षण कानून के खिलाफ है, ऐसे में इन सभी लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए MLA के भाई और बेटे सहित 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस भी वन विभाग की कार्रवाई के बाद कोर्ट के निर्देश का इंतजार कर रही है।

    हालांकि मस्की के MLA बसनगौडा अपने भाई और बेटे का बचाव करते हुए दिखे। उनका कहना है कि वे लोग सदियों पुरानी प्रथा निभा रहे थे। MLA का कहना है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते वो लोगों के बीच ऐसी प्रथाओं को लेकर जागरुकता लाने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि युगादि दिवस आचरण के उपलक्ष्य में मंदिर की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें मेरे भाई और बेटे ने भी हिस्सा लिया। इसमें दिखाए गए शस्त्रों की पूजा की गई थी, जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया था। ये परंपरा का हिस्सा है। जहां तक जंगली खरगोश के शिकार की बात है, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे परिवार के किसी सदस्य ने शिकार किया। चूंकि मेरा बेटा और भाई जुलूस में पहुंचे थे तो लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। ये कई अरसे से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है और लोगों की भावना इससे जुड़ी है। मैं इतना ही कहूंगा कि संविधान के हिसाब से जनता के बीच रूढ़िवादिता को लेकर जो भी जागरूकता लाने की जरूरत है, उस दिशा में हम काम कर रहे हैं।

    एसपी का बयान आया सामने

    इस मामले में एसपी रायचूर पुट्टामादैया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘सोमवार को त्रुविहाल नाम की जगह पर खरगोश का शिकार कर जुलूस निकालने की एक घटना हुई, जिसका हमें मंगलवार को पता चला। घटना का पता चलते ही हमने वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट को जानकारी देने की प्रकिया शुरू कर दी है। इसमें सज्जन गौड़ा, सतीश गौडा, दुर्गेश और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी के खिलाफ केस दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।’

    त्रुविहाल पुलिस स्टेशन लिमिट्स में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक खरगोश का शिकार करते हुए देखा गया है। संबंधित इलाका इस बारे में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया कर रहा है। जैसे ही विभाग से जानकारी आएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.