Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में लापरवाही का गंभीर मामला, स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर बाहर हुआ प्रसव’ डॉक्टर और ANM निलंबित

    October 15, 2026

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 15, 2026

    CG News : गरबा आयोजन में जमकर हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच भिड़ंत का वीडियो आया सामने

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Margashirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा के दिन जरूर आजमा लें ये आसान से उपाय, बनी रहेगी घर की सुख-समृद्धि
    Featured

    Margashirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा के दिन जरूर आजमा लें ये आसान से उपाय, बनी रहेगी घर की सुख-समृद्धि

    News EditorBy News EditorDecember 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Purnima 2024 Upay: रविवार को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की स्नान-दान व्रत आदि की पूर्णिमा है। अतः  इस दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। साथ ही पूर्णिमा के दिन किये जाने वाले स्नान-दान करके पुण्य कमाया जाता है। पूर्णिमा के दिन श्री विष्णु के स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि के बाद परिवार सहित भगवान सत्यनारायण की कथा कही जाती है। इसके अलावा अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करने चाहिए जानिए।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

    1. अगर आप अपने कारोबार में वृद्धि सुनिश्चित करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि के बाद 11 तुलसी के पत्ते लीजिये। अब उन तुलसी के पत्तों को अच्छे से धोकर, साफ कपड़े से पोंछ लीजिये। इसके बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेकर पानी की सहायता से उसका घोल बना लीजिये। अब उन तुलसी के पत्तों पर हल्दी से ‘श्री’ लिखकर भगवान को अर्पित कीजिए। साथ ही भगवान से अपने कारोबार में वृद्धि के लिए प्रार्थना कीजिए।

    2. अगर आप अपने घर-परिवार में अन्न-धन की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन आप 900 ग्राम चने की दाल लीजिये और उसे सत्यनारायण भगवान के चरणों में स्पर्श कराइये। इसके बाद उस चने की दाल को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें।

    3. अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिए पूर्णिमा के दिन आपको प्रसाद के लिए थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उस में थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जायेगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डालिए और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें।

    4. अगर आप अपने साथ हमेशा परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं।

    5. अगर आपका कोई ऐसा काम है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने के लिए पूर्णिमा के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर लक्ष्मीनारायण के मंदिर में जाना चाहिए और भगवान को कटे हुए गोले के टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही अपने काम के जल्द से जल्द पूरा होने की प्रार्थना करनी चाहिए।

    6. अगर बिजनेस को लेकर आपका पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मान रहा है, सिर्फ अपने फैसले आप पर थोप रहा है तो ऐसी परिस्थिति को ठीक करने के लिए पूर्णिमा के दिन आपको नारायण के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’

    7. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद थोड़ीसी रोली लेनी चाहिए और उसमें दो चार बूंद घी डालना चाहिए। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लीजिये। इसके बाद इस रोली से अपने घर के मंदिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

    8. अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं तो उनके साथ रिश्तों में मिठास घोलने के लिए पूर्णिमा के दिन आपको दूध, चावल की खीर बनानी चाहिए और उसमें एक दो तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए। यहां ध्यान रखिएगा कि तुलसी की पत्ती को साबुत ही खीर में डालना है न कि तोड़कर। अब इस खीर का सत्यनारायण भगवान को भोग लगाएं और भोग लगाने के 10 मिनट बाद उस खीर को प्रसाद के रूप में अपने भाई-बहनों को खिला दें और थोड़ा प्रसाद खुद भी खा लें।

    9. अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार बरकरार रखना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि के बाद सत्यनारायण भगवान को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं।

    10. अगर आप अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णिमा के दिन आप सत्यनारायण भगवान को चंदन की खुशबू अर्पित करें। साथ ही भगवान को किसी पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

    11. अगर आप अपने घर-परिवार को, अपने आसपास इम्पोर्टेन्ट लोगों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर सत्यनारायण भगवान की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद हाथ में पीले फूलों की पुष्पांजलि लेकर भगवान को अर्पित करें।

    12. अगर आप ऑफिस में अपने कलीग्स की बैक बाइटिंग से परेशान हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चावलों को पकाकर उसमें थोड़ा-सा खाने वाला पीला रंग और थोड़ी-सी शक्कर मिलाइए। अब उसके तीन हिस्से कीजिए। एक हिस्सा गाय को खिला दीजिये। एक हिस्सा मंदिर में दे आयें और एक हिस्सा स्वयं खा लीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में लापरवाही का गंभीर मामला, स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर बाहर हुआ प्रसव’ डॉक्टर और ANM निलंबित

    October 15, 2026

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 15, 2026

    CG News : गरबा आयोजन में जमकर हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच भिड़ंत का वीडियो आया सामने

    October 15, 2026

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं

    October 15, 2026

    CG News : नशे के कारोबार पर लगेगी लगाम, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

    October 15, 2026

    CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, त्योहारों से लेकर सर्दियों तक विद्यार्थियों को मिलेंगे 16 दिन

    October 15, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में लापरवाही का गंभीर मामला, स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर बाहर हुआ प्रसव’ डॉक्टर और ANM निलंबित

    October 15, 2026

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 15, 2026

    CG News : गरबा आयोजन में जमकर हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच भिड़ंत का वीडियो आया सामने

    October 15, 2026

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं

    October 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.