Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026

    कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन’ कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Masik Shivratri 2024 Upay: अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
    Featured

    Masik Shivratri 2024 Upay: अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

    News EditorBy News EditorSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Masik Shivratri Upay: आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। आज के दिन भगवान शिव की कृपा से अपने जीवन के सभी कष्ट दूर करने के लिए और सांसारिक सुखों की प्राप्ति के लिए भगवान शंकर की पूजा के साथ ही उनके निमित्त कौन-से खास उपाय करने चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

    – अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं और भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

    – अगर आप कुछ दिनों से किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज के दिन एक मुट्ठी चावल लें। अब उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूतमंद को दे दें।

    – अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

    – अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

    – अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

    – अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है -ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

    – अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते है साथ ही अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन शिवलिंग पर पुष्प चढ़ाएं। साथ ही भगवान को मिश्री का भोग लगाएं।

    – अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आज के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ नम: शिवाय।

    – अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

    – अगर आपका जीवन तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ता-बढ़ता बीच में कहीं अटक गया है तो जीवन में तरक्की को बनाये रखने के लिए आज के दिन शिव जी को पंचामृत और सफेद फूल चढ़ाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026

    कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन’ कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

    July 30, 2026

    CG Weather News : उदंती नदी में भारी बारिश का कहर’ निर्माणाधीन पुल ढहने से बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    July 30, 2026

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण

    July 30, 2026

    *कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल*

    July 30, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Weather Update : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश होगी कमजोर, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में निकली धूप

    July 31, 2026

    31 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातक अपने निर्णय पर रखें भरोसा, जानिए अपना राशिफल

    July 31, 2026

    कोरबा में प्रशासन का बड़ा एक्शन’ कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

    July 30, 2026

    CG Weather News : उदंती नदी में भारी बारिश का कहर’ निर्माणाधीन पुल ढहने से बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    July 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.