Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आयुर्वेद शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का किया गया वितरण
    Chhattisgarh

    आयुर्वेद शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का किया गया वितरण

    News EditorBy News EditorAugust 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने व पर्यावरण संरक्षण करने के लिए आयुर्वेद मनीषी परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस 4 अगस्त को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए पतंजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कुर्मवंशी के मुख्य आतिथ्य में, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा की अध्यक्षता में एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा की विशेष उपस्थिति में जड़ी बूटी एवं औषधिय पौधों का निशुल्क वितरण श्री शिव औषधालय एमआईजी 20,आरपी नगर फेस 2 निहारिका कोरबा छत्तीसगढ़ में 4 अगस्त 2024 रविवार को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारत माता, आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरी ,स्वामी रामदेव एव॔ आचार्य बालकृष्ण के तैल्य चित्र पर तिलक कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे भेंट कर श्री शिव औषधालय के सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात एवं संध्या बरला ने किया। स्वागत के पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से बताते हुये औषधीय पौधों को ही धरती पर साक्षात ईश्वर का स्वरूप बताया। मुख्य अतिथि संजय कुर्मवंशी ने औषधीय पौधों की उपयोगिता बताते हुए गिलोय , नीम , तुलसी, एलोवेरा एवं आंवले को धरती के पांच अमृत बताते हुए कहा की इनका दैनिक जीवन में नित्य उपयोग करने वाले व्यक्ति कभी भी रोगी नही होता । साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को इसके नित्य उपयोग करने की सलाह भी दी ।साथ ही उन्होंने नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में इस निशुल्क जड़ी बूटी वितरण के कार्य को परोपकारी एवं पुण्यकारी बताते हुए उन्हें इस पुण्य कार्य में बुलाने के लिए आभार प्रकट किया एवं अपने हांथों से औषधीय पौधों का वितरण जन समुदाय में किया ।औषधीय पौधों में गिलोय, तुलसी, नीम, एलोवेरा आंवला , गुडमार, स्टीविया, हडजोड, पत्थरचट्टा, लाजवंती, ब्राह्मी, जटामांसी, पपीता, अमरुद , करंज , पुनर्नवा, बेल, सर्पगंधा , मण्डूकपर्णी, कालमेघ, स्टीविया, शतावर, चिरायता एवं पारिजात के अलावा 37 प्रकार के उपयोगी पौधों का वितरण कर उनके प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में जानकारी भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा प्रदान की गई। जड़ी बुटी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि संजय कुर्मवंशी, अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा के अलावा नेत्र नंदन साहू, दुर्गेश राठौर, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, अश्विनी बुनकर, कमल धारिया, संध्या बरला, एवं हर्ष नारायण शर्मा ने इस जड़ी बूटी वितरण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान की। समापन के पूर्व आयुर्वेद मनीषी परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी की लम्बी आयु, स्वस्थ एवम सुखी जीवन के लिए सभीने महामृत्युन्जय मन्त्र का 11 बार जाप पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के निर्देशन में किया। अंत में शांन्ति पाठ के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया ।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026

    CG School News : सरकारी स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, बाल प्रहरी समिति रखेगी विद्यार्थियों पर नजर

    November 14, 2026

    Korba Breaking: शारदा मोबाइल के संचालक को पुलिस ने पकड़ा, सरगुजा उपभोक्ता फोरम से जारी हुआ था वारंट

    November 14, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    PM Modi News : 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता को आया चक्कर, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर की मदद

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    कोरबा नगर निगम में अधिकारों की खींचतान? आयुक्त ने खड़े करवाए वाहन, महापौर ने हटवाए

    November 14, 2026

    Cancer Medicine Price Cut : कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने 137 दवाओं की कीमतों में की भारी कटौती

    November 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.