Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बढ़ी सरकार, समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    November 13, 2026

    CG NEWS : पटवारी हड़ताल से सरकार सख्त, शनिवार को 34 और सस्पेंड, जशपुर में सबसे ज्यादा 9 पर कार्रवाई,3912 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

    November 13, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, सिर्फ 1 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर का आरोपी ईयरफोन से पकड़ा गया:क्राइम सीन पर ब्लूटूथ छोड़ गया था, CCTV फुटेज में घूमते दिखा
    Chhattisgarh

    कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर का आरोपी ईयरफोन से पकड़ा गया:क्राइम सीन पर ब्लूटूथ छोड़ गया था, CCTV फुटेज में घूमते दिखा

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर मिले ब्लूटूथ ईयरफोन के एक फटे हुए हिस्से के जरिए वह आरोपी तक पहुंच पाई।

    घटना के बाद जब पुलिस ने वारदात के समय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें संजय उस सेमिनार हॉल के पास घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसके और अन्य संदिग्ध आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान पुलिस ने सभी के फोन जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने ब्लूटूथ ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। वह ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया।

    इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संजय ने ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि आरोपी संस्थान से बाहर का है। वह मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आसानी से आता-जाता था। उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं, वह सीधे तौर पर अपराध में शामिल मालूम होता है।

    अस्पताल के सेमिनार हॉल में डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी
    शुक्रवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।

    31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में PG सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना 8-9 अगस्त की रात की है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।

    पुलिस ने हत्या और रेप का मामला दर्ज किया, SIT टीम गठित की गई
    कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम हो चुका है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच के लिए SIT का गठन किया है। हमने सभी तरह के सबूतों का विश्लेषण किया, जिसके आधार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

    एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुरली धर ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया है। यह रेप और हत्या का मामला है। जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है।

    IMA ने जांच पूरी करने के लिए दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
    वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को जांच पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस बीच अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बढ़ी सरकार, समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    November 13, 2026

    CG NEWS : पटवारी हड़ताल से सरकार सख्त, शनिवार को 34 और सस्पेंड, जशपुर में सबसे ज्यादा 9 पर कार्रवाई,3912 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

    November 13, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, सिर्फ 1 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता

    November 13, 2026

    सीएसईबी विभाग की ₹56,065/- की राशि का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 13, 2026

    CG News : बस्तर फाइटर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग तेज, जगदलपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

    November 13, 2026

    CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम’ सर्चिंग के दौरान मिले तीन डंप, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

    November 13, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बढ़ी सरकार, समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    November 13, 2026

    CG NEWS : पटवारी हड़ताल से सरकार सख्त, शनिवार को 34 और सस्पेंड, जशपुर में सबसे ज्यादा 9 पर कार्रवाई,3912 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

    November 13, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, सिर्फ 1 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता

    November 13, 2026

    सीएसईबी विभाग की ₹56,065/- की राशि का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.