6 राज्यों में शुरू हुई ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम:₹200 के GST बिल से ₹1 करोड़ तक इनाम जीतने का मौका, हर महीने 800 लोग चुने जाएंगे

देश के लोगों में हर खरीददारी पर GST बिल लेने की आदत डेवलप करने के लिए केंद्र सरकार ने आज (1 सितंबर) से 6 राज्यों में ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम में 200 रुपए के GST बिल से आप हर महीने 10 लाख रुपए तक जीत सकते हैं। वहीं हर तीन महीने पर बंपर लकी ड्रॉ में 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका मिलेगा।

इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। फिलहाल, इस सुविधा को असम, गुजरात और हरियाणा, पुडुचेरी, दमन व दीव और दादरा और नगर हवेली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, जो अगले 12 महीनों तक चलेगी।

सरकार ने पोस्ट शेयर कर 'मेरा बिल मेरा अधिकार' स्कीम लॉन्च होने की जानकारी दी।
सरकार ने पोस्ट शेयर कर ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम लॉन्च होने की जानकारी दी।

स्कीम में 1 करोड़ रु तक का ईनाम भी मिलेगा
केन्द्र सरकार इस स्कीम में लकी-ड्रॉ के जरिए हर महीने 800 लोगों का चयन करेगी। इन चुने गए सभी लोगों को 10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। वहीं हर महीने 10 ऐसे लोगों को भी चुना जाएगा, जिन्हें 10-10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार हर 3 महीने पर इन्हीं बिलों पर बंपर-ड्रॉ भी निकाली जाएगी, जिसमें दो लोगों को 1-1 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस स्कीम में कैसे भाग लें?
इस स्कीम में भाग लेने के लिए आपको ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ मोबाइल ऐप इन्स्टॉल करना होगा। इसमें लॉगिन करने के बाद पिछले एक महीने की पर्चेजिंग पर मिले 200 रुपए से ज्यादा के मूल्य के GST बिल का फोटो अपलोड करना होगा। आप अपने बिल को ‘web.merabill.gst.gov.in’ पर भी अपलोड कर के इस स्कीम में भाग ले सकते हैं। इस स्कीम के जरिए आप एक महीने में अधिकतम 25 GST बिल अपलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -