Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन, पदस्थापना पूर्ण
    Chhattisgarh

    स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन, पदस्थापना पूर्ण

    News EditorBy News EditorJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 13 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों के संविलियन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज 112 शिक्षकों का संविलियन किया गया है, जिनमें 100 शिक्षक पंचायत संवर्ग से तथा 12 शिक्षक नगरीय निकाय संवर्ग से हैं।

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “राज्य सरकार शिक्षकों के सेवा हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन एक ऐतिहासिक और न्यायसंगत निर्णय है। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण कर शिक्षकों को उनका अधिकार देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।”

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जारी संविलियन आदेश/निर्देश के अनुक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों से पालन प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है।

    शासन के निर्णय अनुसार 08 वर्ष अथवा उससे अधिक सेवा पूर्ण करने वाले लगभग एक लाख 28 हज़ार 800 शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) तथा 02 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले लगभग 16 हजार शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जा चुका है।

    इसके अतिरिक्त पंचायत विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त ऐसे प्रकरण, जिनमें लंबी अनुपस्थिति, न्यायालयीन प्रकरण अथवा अन्य कारणों से पूर्व में संविलियन नहीं हो पाया था, उनका राज्य स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया गया।

    राज्य स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राप्त पालन प्रतिवेदन के अनुसार धमतरी जिले से 01, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई से 04, बलरामपुर से 03, बलौदाबाजार से 01, रायगढ़ से 05 शिक्षक का पंचायत अथवा नगरीय निकाय संवर्ग से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव से 01, सरगुजा से 83, सारंगढ़- बिलाईगढ़ से 02, सुकमा से 01, जांजगीर-चांपा से 02, जशपुर से 01, गरियाबंद से 04, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 01, बिलासपुर से 01, कोंडागांव से 01 तथा कोरिया जिले से 01 शिक्षक का पंचायत अथवा नगरीय निकाय संवर्ग से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है।

    संभागीय एवं जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित संभाग एवं जिला स्तर पर संवर्ग के पदों पर संविलियन आदेश जारी कर शिक्षकों की स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026

    CG Crime News : लव अफेयर बना मौत की वजह, बीच पार्क में प्रेमिका पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    July 27, 2026

    CG News : कोरबा में युवक की फांसी से मौत, बाइक गुम होने के बाद बढ़ी थी चिंता, जांच में जुटी पुलिस

    July 27, 2026

    Annapurna Grain ATM : अब एटीएम की तरह मिलेगा अनाज’ छत्तीसगढ़ के इस जिले में ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम लॉन्च की तैयारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

    July 27, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026

    CG Crime News : लव अफेयर बना मौत की वजह, बीच पार्क में प्रेमिका पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.