Mining Department : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध उत्खनन पर रोक लगाने और खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से “खनन सूचना केंद्र” की स्थापना की है।
खनन गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी
सरकार का लक्ष्य प्रदेश में खनन कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित बनाना है। इसके तहत खनन गतिविधियों की निगरानी को मजबूत किया जाएगा और अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
CG NEWS : कुदरगढ़ देवी धाम में भीषण आग’ अगरबत्ती से भड़की लपटें, जंगल क्षेत्र में मचा हड़कंप
शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
संचालनालय, भूविज्ञान एवं खनिकर्म विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-2140 जारी किया गया है। इस नंबर पर आम नागरिक खनन से जुड़ी शिकायतें, अवैध उत्खनन की जानकारी और अन्य संबंधित सूचनाएं दे सकेंगे।
‘खनन सूचना केंद्र’ से सीधा संवाद
“खनन सूचना केंद्र” के माध्यम से नागरिकों और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इससे शिकायतों के त्वरित समाधान और पारदर्शिता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
जनसहभागिता पर जोर
सरकार का मानना है कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब आम जनता की सक्रिय भागीदारी हो। इसी सोच के साथ इस पहल को लागू किया गया है।


