Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी कैबिनेट ने किसानों को दी बड़ी सौगात, खरीफ की 14 फसलों के लिए तय की नई MSP
    Chhattisgarh

    मोदी कैबिनेट ने किसानों को दी बड़ी सौगात, खरीफ की 14 फसलों के लिए तय की नई MSP

    News EditorBy News EditorJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट ने खरीफ की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने की मंजूरी दी गई है. खरीफ की 14 फसलों की MSP बढ़ाई गई है. धान का MSP बढ़ाकर 2300 रुपये किया गया है.

    बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई. इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खरीफ की फसलों की MSP बढ़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णयों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है.”

    #WATCH | On Union Cabinet decisions, Union Information & Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw says, "The Cabinet has approved Minimum Support Price (MSP) on 14 Kharif season crops including Paddy, Ragi, Bajra, Jowar, Maize and Cotton." pic.twitter.com/OObQUGdC3s

    — ANI (@ANI) June 19, 2024

    किन फसलों पर कितनी MSP?
    कपास की MSP 7121 रुपये की गई है. इसमें 501 रुपये बढ़ाया गया है. 2013-14 में कपास की MSP 3700 रुपये थी. इसी तरह रागी की MSP 4290 रुपये, मक्के की MSP 2225 रुपये, मूंग की 8682 रुपये की गई है. तूर दाल की MSP 7550 रुपये की गई है. उरद दाल की नई MSP 7400 और मूंगफली के तेल की MSP 6783 रुपये की गई है. इसके साथ ही दो लाख गोदाम बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है.

    वधावन पोर्ट के लिए 76 हजार 200 करोड़ का प्रोजेक्ट
    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पोर्ट एंड शिपिंग सेक्टर के लिए फैसला लिया गया है. पालघर के वधावन पोर्ट के लिए 76 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है. पूरे देश की जितनी क्षमता है, उसके बराबर एक अकेली वधावन पोर्ट के लिए तैयार की जाएगी. पोर्ट की गहराई जितनी ज्यादा होगी उस हिसाब से वह महत्वपूर्ण होती है. इस पोर्ट से 12 लाख रोजगार उत्पन्न होगा. मेगा कंटेनर शिप इसमें आएंगे. ये पोर्ट तैयार होने के बाद, दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा. मुंबई से इसकी दूरी 150 किमी है.

    एनर्जी सिक्योरिटी के लिए भी मिली मंजूरी
    उन्होंने आगे बताया कि भारत में पहली ऑफ शोर विंड एनर्जी का आज अप्रूवल हुआ है. कई देश इस टेक्नोलॉजी पर आगे बढ़ रहे हैं. पहला प्रोजेक्ट गुजरात में लगेगा जो 500 मेगावॉट का और दूसरा प्रोजेक्ट 500 मेगावॉट का तमिलनाडु में लगेगा. 7453 करोड़ रूपए की लागत इसकी लागत होगी. समुद्र के अंदर केबल लगेंगे और उन्हें पोर्ट पर लैंड करना पड़ता है. 2 पोर्ट में लैंडिग की व्यव्स्था की जाएगी.

    काशी एयरपोर्ट का होगा विस्तार
    केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने आगे कहा कि काशी के एयरपोर्ट एक मॉडर्न एयरपोर्ट है. वाराणसी एयरपोर्ट की कैपेसिटी फुल है. वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का विस्तार होगा. नया टर्मिनल बनाया जाएगा. रनवे को बढ़ाया जाएगा. 2870 करोड़ रुपए का ये प्रोजेक्ट है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    October 4, 2026

    जाल और आइस बॉक्स से जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की मछली बिक्री को मिला सहारा

    October 4, 2026

    कोरबा में ट्रेलरों की कतार से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, नो-एंट्री खुलते ही सड़क पर मचा हड़कंप

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.