Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों ने बाँधी स्नेह की डोर
    Chhattisgarh

    कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों ने बाँधी स्नेह की डोर

    News EditorBy News EditorAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। कोरबा में राखी इस बार कुछ खास रहा।जब शहर के लोकप्रिय जननेता, स्थानीय विधायक और, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री ने हज़ारों बहनों के साथ भाईचारे का यह पावन पर्व मनाया।
    सुबह 11 बजे से ही पंचवटी के समीप शासकीय आवास बहनों के प्रेम और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सभी बहनों से आत्मीयता के साथ कलाई में राखी बंधवाई। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओ के साथ साथ शहर की बहनों ने मंत्री श्री देवांगन को तिलक लगाकर राखी बाँधी।
    इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज राखी के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी की मेरे बहनों और कोरबा समेत जिले के अलग अलग जगहों से आई ‘लाड़ली बहनों’ से राखी बंधवाकर सेवा, समर्पण और विश्वास के इस पावन बंधन को और भी प्रगाढ़ किया। यह केवल एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी है। मंत्री श्री देवांगन ने बहनों के स्नेह का आशीर्वाद स्वीकार करते हुए उनके सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का संकल्प लिया। श्री देवांगन ने कहा की कोरबा विधानसभा मेरा परिवार है। विष्णु देव सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये ‘महतारी वंदन योजना ’ के माध्यम से प्रति माह एक हज़ार रूपए मिल रहे है।
    मंत्री देवांगन हर बहन को मुस्कुराकर प्रणाम कर रहे थे, बच्चों को दुलार रहे थे और बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। मंत्री की कलाई पर सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियाँ लिपट चुकी थीं,हर धागे में आशीर्वाद, हर रंग में विश्वास और हर मुस्कान में भाई-बहन के अटूट बंधन दिखाई पड़ रहा था।
    इस बीच जब मिडिया द्वारा पूछा गया कि कोरबा की इतनी सारी बहनों का रक्षा सूत्र और प्यार कैसा लगा तो वे मुस्कुराए और बोले, ” ये तो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर पल समर्पित हूँ।” पूरे कार्यक्रम के दौरान बहनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर बहन तक मिठाई और भेंट दी गई
    इस अवसर पर महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, बालको मंडल अध्यक्ष श्री दिलेन्द्र यादव, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, रजनीश देवांगन, तुलसी ठाकुर, नारयण ठाकुर, ईश्वर साहू, पार्षद श्री लक्मण श्रीवास, पार्षद श्री मुकुंद सिंह कँवर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026

    कोरबा में चोरों का आतंक’ मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ₹10 हजार ले उड़े, CCTV में दिखे 3 आरोपी

    August 8, 2026

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.