Monday, July 7, 2025

41 दिन में बढ़ गए 7 लाख से ज्यादा वोटर्स:2 लाख 90 हजार नाम हटाए, नामांकन के 10 दिन पहले तक जुड़ेंगे नए नाम

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में वोटर्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक प्रदेश में 7 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़ गए हैं। वो भी तब जब पहली लिस्ट से करीब 2 लाख 90 हजार वोटर्स के नाम विलोपित यानी हटाए गए हैं। इधर, नए नाम जोड़ने का सिलसिला नामांकन तक जारी रहेगा।

बुधवार को छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के लिए 1 अगस्त से डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया गया था और 2 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाताओं के नाम जोड़े गए, दावा-आपत्ति ली गई, जिसके बाद 4 अक्टूबर को 24,109 पोलिंग बूथ पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है।

रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि CEO छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर कोई भी मतदाता जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वर्तमान मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 10 लाख 10 हजार 600 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और 2 लाख 90 हजार 874 नामों को फार्म 7 के आधार पर विलोपित किया गया है। इस तरह 7 लाख 19 हजार 825 मतदाता प्रदेश में बढ़ गए हैं।

छत्तीसगढ़ में वोटरों की स्थिति

कुल मतदाता पहले अंतर
2 करोड़ 03 लाख 60 हजार 240 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 7 लाख 19 हजार 810 बढ़े
थर्ड जेंडर कुल मतदाता पहले अब
790 767 23 बढ़े
दिव्यांग कुल मतदाता पहले अब
1 लाख 60 हजार 955 1 लाख 47 हजार 364 13 हजार 591 बढ़े
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -