मेहनत और दृढ़ निश्चय से ही कोई भी सफलता प्राप्त किया जा सकता हैं और इसे सच कर दिखाया हैं , जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम कुलीपोटा की कुमारी पूजा साहू ने ! उनकी कहानी हमें यह सिखाती हैं कि परिवार का समर्थन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता हैं ।
पूजा साहू की उपलब्धियों के कुछ पहलू
सीजी टाईम्स न्यूज के लेखक शशिभूषण सोनी ने पूजा साहू को बधाई देते हुए बताया कि विजय कुमार और श्रीमति चंद्रिका साहू की 26 वर्षीय पुत्री पूजा साहू बचपन से ही मेघावी छात्रा हैं । इसकी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा गांव के छोटे से स्कूल से हुई । विभिन्न साधनों और चुनौतियों का सामना करते हुए अंततः निरंतर प्रयास करती हुई छः राज्य सेवा परीक्षा में अपनी मेहनत लगन सफलता प्राप्त कर ली । उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि जांजगीर-चांपा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं ।
पूजा साहू की उपलब्धि के कुछ प्रमुख पहलू
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर अधीक्षक पद पर चयनित ।
महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक रैक 11 पद पर नियुक्ति
सफलता का श्रेय परिवार को समर्पित
प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी से चर्चा करती हुई सुश्री पूजा ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय दादा स्व सियाराम साहू ,दादी श्रीमति गीता देवी, पिता सियाराम,माता श्रीमति चंद्रिका देवी सहित परिवार को दिया हैं । उनकी कहानी हमें यह सिखाती हैं कि परिवार का पूरा समर्थन और मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता हैं । जांजगीर-चांपा जिले का नाम रौशन करने वाली गांव की पढ़ी-लिखी बेटी पूजा साहू को बेटी-बचाओ और बेटी-पढ़ाओ की चांपा नगर सह-संयोजिका श्रीमति संगीता पाण्डेय, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति जिला महामंत्री महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा, श्रीमति प्रीति स्वर्णकार जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कोरबा, पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा सोनी,श्रीमति नेहा अग्रवाल,शांता गुप्ता ने शुभकामना देते हुए अभिनंदन किया हैं ।


