विवरण प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.04.2026 को वे ग्राम खोखरा से मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गए थे। बाराती बाजा बजाते हुए स्कूल पारा के पास नाच -गाना कर रहे थे, तभी ग्राम पौना के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद करने लगे तथा बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच -बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव एवं अन्य लोगों को भी आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर लाठी- डंडों से हमला किया था। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
इस मारपीट में धनंजय यादव के आंख में गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया था जहां से धनंजय यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया था।
घटना की सूचना पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकार में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से सभी 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
फरार चल रहे गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1. कृष्ण कुमार यादव उर्फ टिंगालू उम्र 21 वर्ष,
2. लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 32 वर्ष
3. बॉबी यादव उर्फ लाला उम्र 24 वर्ष
4. बबलू यादव उर्फ छोटे लाला उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम पौना थाना मुलमुला
5. गंगा सागर उर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, ASi प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या का सराहनीय योगदान रहा।


