Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mumbai Rain Updates: भारी बारिश से हाहाकार, ‘डूब रही’ मुंबई, IMD का अभी भी रेड अलर्ट; एक मौत
    Chhattisgarh

    Mumbai Rain Updates: भारी बारिश से हाहाकार, ‘डूब रही’ मुंबई, IMD का अभी भी रेड अलर्ट; एक मौत

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई में बारिश ने पूरे शहर में हाहाकार मचा दिया है। सड़क, गलियां नदी और नालों में बदल चुके हैं। कई उड़ान से लेकर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। लोगों की जान बचाने के लिए एनडीआरएफ के साथ सेना तक उतर आई है। सोमवार देर शाम वसई ईस्ट में भारी बारिश के कारण एक 17 वर्षीय लड़के की नाले में गिरकर मौत हो गई। उधर, सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि यदि बहुत जरूरी न तो घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने भी मुंबई के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने राहत-बचाव के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।

    सोमवार शाम भारी बारिश के चलते नाले में गिरकर जिस लड़के की मौत हुई, उसकी पहचान आर्यन महादिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात 8 बजे वह वसई ईस्ट में वसंत नगरी में पानी से भरी सड़क से गुजर रहा था, तभी वह ढलान पर गिर गया और नाले में गिर गया। फायर ब्रिगेड ने उसे नाले से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज किया है।

    पटरियों में पानी भरा, रेल सेवाएं प्रभावित
    मुंबई में में रविवार देर रात 1 बजे से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण सोमवार को मध्य रेलवे (सीआर) और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बाढ़ के पानी को बाहर निकालने के लिए कई स्थानों पर पंप लगवा दिये हैं। आधी रात के बाद पिछले छह से सात घंटों के दौरान मुंबई-एमएमआर के कई इलाकों में 250 से 300 से अधिक मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।

    एक ही बारिश में डूब रही मुंबई
    बीएमसी अधिकारियों ने कहा, “ मुंबई में आज तड़के करीब एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हुईं।” बीएमसी ने कहा कि मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है, इसलिए सरकारी, निजी स्कूलों और कॉलेजों में दिन के पहले सत्र के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। नगर निकाय ने लोगों से मौसम को देखते हुए आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक 22 घंटे की अवधि के दौरान, मुंबई शहर में औसतन 110.10 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 150.53 मिमी और 146.35 मिमी बारिश हुई है।

    सीएम शिंदे की अपील- घर से बाहर न निकलें
    मुंबई में भारी बारिश से इस कदर हाहाकार मचा है कि सोमवार को बारिश और जलभराव के चलते कई विधायक और विधानपरिषद के सदस्य सदन नहीं पहुंच पाए। जिस कारण सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि यदि बहुत जरूरी न हो तो घर से न निकलें। एनडीआरएफ लगातार प्रशासन के अधिकारियों के साथ राहत-बचाव में जुटी है। सेना, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.