Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Murder Case: ‘तेरे अंदर चाकू घोंप दूंगा’ 19 साल की लड़की की मां के सामने बेरहमी से हत्या..
    Chhattisgarh

    Murder Case: ‘तेरे अंदर चाकू घोंप दूंगा’ 19 साल की लड़की की मां के सामने बेरहमी से हत्या..

    News EditorBy News EditorJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में सोमवार (10 जुलाई) की दोपहर को एक 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. मामला गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा गांव का है, जहां 23 साल के युवक ने इस युवती की उसकी मां के सामने ही चाकू से हमला करके वारदात को अंजाम दिया. दावा किया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे ये युवती अपनी मां के साथ अपने घर जा रही थी.

    आरोपी की पहचान रामकुमार के नाम से हुई है. इस मामले ने हाल ही में हुई दिल्ली मर्डर केस की यादें ताजा कर दीं जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी. दरअसल, जिस वक्त आरोपी हत्याकांड को अंजाम दे रहा था उस वक्त गली में लोगों की भीड़ थी लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया.

    क्या कहना है चश्मदीदों का?

    घटना को लेकर एक व्यक्ति कहना है कि उसने जैसे ही शोर सुना तो वो नीचे आया लेकिन तब तक आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया था. उस वक्त लड़की की मां आरोपी को चप्पलों से मार रही थी. वहीं, आरोपी को अपने किए पर बिलकुल भी पछतावा नहीं था.

    इस शख्स ने आगे बताया, “हमें बचाने का मौका ही नहीं मिला. जब मैंने आरोपी से पूछा कि क्यों मारा तो आरोपी ने कहा कि सगाई तोड़ दी तो मैंने मार दिया. आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की, वो कह रहा था चाहो तो मुझे बांध लो, मैं भागूंगा नहीं. वो मृतका की मां से कह रहा था कि मैंने तेरी लड़की को मार दिया तुझे भी मार दूंगा.”

    हालांकि इन्हीं लोगों में से एक व्यक्ति का कहना है कि अगर कोई बचाने आता तो लड़की बच सकती है. इसी शख्स का ये भी दावा है कि एक आदमी पहले से बैठा हुआ था लेकिन वो घटना देखकर अपने घर के अंदर घुस गया लेकिन लड़की को बचाया नहीं.

    मृतका की मां क्या बोलीं?

    घटना में मारी गई लड़की की मां का कहना है, “मेरी इकलौती बेटी थी. मैंने रोका किया था, लेकिन जब पता चला कि वो लड़का ठीक नहीं है तो मैंने इस रोके को तोड़ दिया. मुझे खून का बदला खून चाहिए.” वो आगे कहती हैं, “मैं और मेरी बेटी काम करके वापस आ रहे थे तो उसने रास्ता रोका और बोला कि शादी करेगी तो मैंने ही मना कर दिया इसके बाद उसने पेट में चाकू डाल दिया.”

    ‘अपराधी किस्म का है रामकुमार’

    मृतका की मां आगे कहती हैं, “मुझसे आरोपी की भाभी ने बोला था कि मेरा देवर शराब पीता है, 2 से 3 कत्ल भी किए हैं. इसलिए मैंने रिश्ता तोड़ा लिया था. मेरी बेटी से कहता था कि तेरे भाई को मार दूंगा, तेरे अंदर भी चाकू डाल दूंगा और तेरे मां बाप को भी मार दूंगा.”

    ‘कोई बचाने नहीं आया’

    वो अपना दर्द आगे बयां करते हुए बताती हैं, “मैंने बोला भी कि मेरी बेटी को बचा लो लेकिन कोई बचाने नहीं आया. उसके पास थैले में कट्टा भी था.”  वहीं, मृतका के पिता का कहना है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले गुंडों को दुनिया में रहने का अधिकार है? वो कहते हैं, “अगर इस आरोपी को सजा नहीं मिली तो सरकार किस काम की? वो पहले से ही जान से मारने की धमकी दे रहा था. उसके घरवालों से बोला था तो वो कहते हैं कि रामकुमार तो यहां से चला गया है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026

    IAS Controversy : बृजमोहन-आईएएस विवाद में नया ट्विस्ट’ पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर रखी अपनी बात

    August 9, 2026

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026

    नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026

    IAS Controversy : बृजमोहन-आईएएस विवाद में नया ट्विस्ट’ पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर रखी अपनी बात

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.