Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम’ आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में बारिश और बादलों का अनुमान

    September 24, 2026

    CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 24 घंटे नहीं बदलेगा मौसम; बस्तर में भारी बारिश संभव

    September 24, 2026

    24 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » घर में इन 5 स्थानों पर जरूर बांधे कलावा, घर-परिवार और करियर से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर
    Featured

    घर में इन 5 स्थानों पर जरूर बांधे कलावा, घर-परिवार और करियर से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर

    News EditorBy News EditorFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलावा को मौली और रक्षा सूत्र के नाम से भी जाना जाता है। मौली हिंदू धार्मिक क्रिया कलापों में शामिल होने वाली एक प्रमुख वस्तु है। माना जाता है कि कलावा बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है। इस सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। हर धार्मिक कार्य में कलावा बांधने की परंपरा हिंदू धर्म में सदियों से चली आ रही है। कलावा बांधने से न केवल ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों का प्रतिकूल प्रभाव भी यह कम कर देता है। कलाई के साथ ही कलावा आप घर के कुछ स्थानों पर बांधकर भी लाभ पा सकते हैं।

    कलावा बांधने के लाभ 

    कलावा कलाई में बांधा जाता है, वहीं कुछ लोग इसे गले में भी धारण करते हैं। कलावा नकारात्मकता को दूर करता है और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि मांगलिक कार्य में इसे धारण करने से वह कार्य सफल होता है। इसे घर के किन स्थानों में आपको बांधना चाहिए, और इससे आपको क्या परिणाम मिलते हैं इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया जा रहा है।

    किचन में यहां बांधे कलावा

    रसोई में आप खिड़की पर, पानी के बर्तन पर या फिर फ्रिज के हैंडल पर कलावा बांध सकते हैं। हालांकि वही कलावा बांधने के लिए इस्तेमाल करें जो किस धार्मिक क्रिया कलाप में प्रयोग में लाया गया हो। किचन में बताए गए स्थानों पर कलावा बांधने से मां अन्नपूर्णा की कृपा आप पर बरसती है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

    तिजोरी पर बांधें कलावा 

    घर के धन स्थान यानि तिजोरी पर भी कलावा बांधने से आपको सुखद परिणाम मिलते हैं। तिजोरी पर कलावा बांधने से धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बरसता है। अगर आप लक्ष्मी पूजा में इस्तेमाल हुए कलावे को तिजोरी पर बांधते हैं तो लाभ कई गुना बढ़ सकता है। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि तिजोरी पर बांधा गया कलावा तभी असरदार होगा जब आपके घर की तिजोरी की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो और तिजोरी का मुख उत्तर-पूर्व दिशा में खुले।

    तुलसी पर बांधें कलावा

    तुलसी का पौधा अधिकतर हिंदू घरों में मिल जाता है। तुलसी में भी माता लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। घर परिवार में खुशियां आती हैं और करियर से जुड़ी कई परेशानियों का हल भी आपको मिलता है।

    घर के मंदिर पर बांधें कलावा 

    घर के पूजा स्थल पर भी आपको कलावा अवश्य बांधना चाहिए। यह कलावा अगर किसी प्राचीन मंदिर से लाया गया हो तो और भी शुभ होता है। मंदिर के शिखर पर या फिर मंदिर में रखी किसी मूर्ति पर भी कलावा आप बांध सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक खुशियां आपको मिलती हैं। वहीं ईश्वर का आशीर्वाद भी घर के सदस्यों पर बरसता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम’ आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में बारिश और बादलों का अनुमान

    September 24, 2026

    CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 24 घंटे नहीं बदलेगा मौसम; बस्तर में भारी बारिश संभव

    September 24, 2026

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम’ आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में बारिश और बादलों का अनुमान

    September 24, 2026

    CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 24 घंटे नहीं बदलेगा मौसम; बस्तर में भारी बारिश संभव

    September 24, 2026

    24 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 24, 2026

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.