दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली थी।
इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पहुंचीं। इसके अलावा गठबंधन के अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए।
यह रैली 3 घंटे तक चली, जिसमें गठबंधन के 21 नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे है। उन्होंने हमारी टीम से दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस की तुलना जहर से की है।
अंत में प्रियंका गांधी ने I.N.D.I. गठबंधन की तरफ से 5 मांगें रखीं। जिसमें जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर रोक और गिरफ्तार विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग शामिल है।