ग्राम तिलकेजा निवासी कृषक श्री राजू लाल कैवर्त ने खरीफ सीजन की तैयारी के तहत सहकारी समिति से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्राप्त किया।
पिछले दो वर्षों से नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे श्री कैवर्त के अनुसार इससे फसल की वृद्धि, गुणवत्ता एवं उत्पादकता में सकारात्मक सुधार हुआ है।


