Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Navratri 2024 Mantra: नवरात्रि में करें नवदुर्गा के इन मंत्रों का जाप, मां भगवती पूरे परिवार का करेंगी कल्याण, घर में बनी रहेगी शांति और समृद्धि
    Featured

    Navratri 2024 Mantra: नवरात्रि में करें नवदुर्गा के इन मंत्रों का जाप, मां भगवती पूरे परिवार का करेंगी कल्याण, घर में बनी रहेगी शांति और समृद्धि

    News EditorBy News EditorOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Navratri 2024 Nav Dugra Mantra: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं। हिंदू धर्म नवरात्रि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा धरती लोग पर आती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसे में नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिपूर्वक उपासना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। नवरात्रि में दुर्गा माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पूजा के समय नवदुर्गा के मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। तो नवरात्रि में मां अंबे की पूजा इन मंत्रों का जरूर करें जाप।

    नवदुर्गा मंत्र

    1. मां शैलपुत्री: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। मां शैलपुत्री पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें।

    • मां शैलपुत्री बीज मंत्र-  ह्रीं शिवायै नम:
    • मां शैलपुत्री स्तुति मंत्र-  या देवी सर्वभू‍तेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    2. मां ब्रह्मचारिणी: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सफलता है।

    • मां ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र-  ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
    • मां ब्रह्मचारिणी स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    3. मां चंद्रघंटा: नवरात्रि के दूसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। माता रानी के इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    • मां चंद्रघंटा बीज मंत्र- ऐं श्रीं शक्तयै नम:
    • मां चंद्रघंटा स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    4.  मां कूष्मांडा: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्‍मांडा की पूजा का विधान है। देवी कूष्‍मांडा की आराधना करने से यश, बल और आयु में वृद्धि होती है।

    • मां कूष्मांडा बीज मंत्र- ऐं ह्री देव्यै नम:
    • स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    5. मां स्कंदमाता: नवरात्रि की पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की जाती है। स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता।

    • मां स्कंदमाता बीज मंत्र- ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
    • मां स्कंदमाता स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    6. मां कात्यायनी: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी की उपासना करने से किसी प्रकार का भय या डर नहीं रहता है।

    • मां कात्यायनी बीज मंत्र- क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
    • मां कात्यायनी स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    7. मां कालरात्रि: नवरात्रि के सातवें मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन को महा सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से सभी तरह का भय दूर हो जाता है। नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

    • मां कालरात्रि बीज मंत्र- क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
    • मां कालरात्रि  स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    8. मां महागौरी: नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। महाष्टमी के दिन मां गौरी की उपासना करने से अन्न-धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    • मां महागौरी बीज मंत्र- श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
    • स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    9. मां सिद्धिदात्री: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि नौवें दिन महानवमी के नाम से जाना जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

    • मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र- ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
    • स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026

    *विष्णु भैया की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास, मेहनत से लखपति दीदी बनीं श्रीमती जया राठिया*

    August 25, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.