Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS: हत्या और आगजनी मामलें में गिरफ्तार हुए 2 नक्सली गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    CG NEWS: हत्या और आगजनी मामलें में गिरफ्तार हुए 2 नक्सली गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुकमा : थाना भेज्जी एवं थाना चिंतागफा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग 2 प्रकरणों में 2 नक्सली आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार नक्सली 2 साल से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत दो वर्ष पूर्व निर्माणाधीन कन्या आश्रम भेज्जी में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाईल व नगदी को लूटकर निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन को आगजनी कर नुकसान पहुंचाने की घटना में फरार नक्सली आरोपी की 26 अगस्त को ग्राम रेगडग़ट्टा में आने की मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर थाना प्रभारी भेज्जी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं डी.आर.जी. के प्रभारी प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम के हमराह डी.आर.जी./बस्तर फाईटर्स की संयुक्त टीम द्वारा रेगडग़ट्टा की घेराबंदी की गई। फरार आरोपी मुचाकी हिड़मा (रेगडग़ट्टा पंचायत कमेटी सदस्य) को पकड़ा गया।

    गिरफ्तार नक्सली आरोपी 2 वर्षों से फरार चल रहा था। नक्सली आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहॉं से न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उपक्त घटना में शामिल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है, शेष अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 26 अगस्त को थाना चिंतागुफा से उप निरीक्षक कुलदीप राय के हमराह मोबाईल चेक पोस्ट कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे।

    अभियान के दौरान थाना चिंतागुफा के धारा 302 भादवि. के फरार आरोपी कलमू भीमा उर्फ दाबू (बुर्कलंका आरपीसी आर्थिक कमेटी अध्यक्ष) सुकमा को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना तथा वर्ष 2023 में थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करीगुड़म के एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में अन्य नक्सलियों के साथ हत्या करने में शामिल रहना स्वीकार किया। नक्सली आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहॉं से न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त घटना में संलिप्त अन्य नक्सली आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026

    14 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए अपना राशिफल …

    May 14, 2026

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh 77 Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनों के रद्द होने से मुसाफिर परेशान, गर्मी की छुट्टियों में यात्रा का मजा हुआ किरकिरा

    May 14, 2026

    CG Heatwave Alert : लू से झुलसेगा छत्तीसगढ़ , 16 मई से तापमान में भारी उछाल की आशंका

    May 14, 2026

    महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

    May 14, 2026

    14 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए अपना राशिफल …

    May 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.