बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में इन दिनों नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों के नुकसान पहुंचाने के फिराक में लगे हुए हैं। इसी बीच पुतकेल के जंगल में IED ब्लास्ट होने की सूचना मिली है, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान दो जवान IED की चपेट में आ गए। फिलहाल दोनों जवानों को कैंप लाया गया है। वहीं, दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। नए साल के जनवरी माह में IED ब्लास्ट की ये तीसरी घटना है जो सामने आई है। इससे पहले 11 जनवरी को भी बीजापुर के महादेव घाट में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। इस घटना में CRPF का जवान घायल हो गया था, जिसमें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।