Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » NCW ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को किया तलब, इस दिन होगी सुनवाई
    Entertainment

    NCW ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को किया तलब, इस दिन होगी सुनवाई

    News EditorBy News EditorFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनसीडब्ल्यू ने भद्दी टिप्पणी के लिए रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य साथियो को तलब किया है। 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में हिस्सा लिया था। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के लिए कहा है।

    30 गेस्ट्स को भेजा समन

    साइबर डिपार्टमेंट ने साइबर एक्ट के तहत 30 गेस्ट्स को समन सेक्शन 67 के तहत मामला दर्ज किया हैl साइबर डिपार्टमेंट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को सारे के सारे एपिसोड हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा पहले एपिसोड से लेकर अब तक शामिल हुए करीब 30 गेस्ट्स को सम्मन भेजा जा रहा है। इसमें आशीष चचलानी और अपूर्व मखीजा का भी नाम शामिल है। यूट्यूबर्स की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा सहित कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गई अपमानजनक और अनुचित टिप्पणियों ने आयोग का काफी ध्यान खींचा है। अब ऐसे में ये विवाद और गहराता जा रहा है।

    एनसीडब्ल्यू ने कही ये बात

    एनसीडब्ल्यू के पत्र में लिखा है, ‘खासकर ऐसे समाज में जो समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को महत्व देता है, ये टिप्पणियां, जिन्होंने तीव्र सार्वजनिक आक्रोश को भड़काया है, उस गरिमा और सम्मान का उल्लंघन करती हैं जिसका हर व्यक्ति हकदार है।’ एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर के निर्देशों के अनुसार, इंडियाज गॉट लेटेंट पर कंटेंट प्रदाताओं के विवादास्पद बयान पर चर्चा करने के लिए एक सुनवाई रखी गई है। यह सुनवाई 17 फरवरी, 2025 को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली में एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होगी।

    क्या है मामला

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर वाले इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक अनुचित बात कही। मजाक में कही गई उनकी ये बात काफी गंभीर थी और इसे सुनने के बाद नेटिजेंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। राजनेताओं और मशहूर हस्तियों के निशाने पर वो आ गए। काफी आलोचना और कई शिकायतों के बाद सोमवार रात को यूट्यूब से विवादास्पद एपिसोड हटा दिया गया। मामले की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया। चल रहे विवाद को देखते हुए शो के निर्माताओं ने बहुचर्चित एपिसोड को हटा दिया।

    रणवीर ने मांगी माफी

    लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद रणवीर ने एक्स पर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें कहा कि उन्होंने शो में जाने का गलत फैसला लिया। साथ ही कहा कि उनसे गलती हुई है और कॉमेडी उनका फोर्टे नहीं रहा है। फिलहाल इसी मामले में फंसे समय रैना और अपूर्व मखीजा ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.